भोपाल में बाघों पर पत्थर फेंकने वालों पर भड़कीं रवीना टंडन, कहा सुरक्षा के लिए कोई नहीं

मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (16:51 IST)
हाल ही में रवीना टंडन भोपाल शूटिंग के लिए गई थीं और ब्रेक लेकर वे वन विहार सैर के लिए पहुंचीं। वहां पर उन्होंने देखा कि वन विहार में आए लोग जानवरों को सताते हैं। उनके बाड़े की जाली को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही बाघों को पत्थर फेंकते हैं। इस पर रवीना भड़क गईं। 
 
 
सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें लोग जानवरों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं। रवीना ने लिखा है- वन विहार, भोपाल। मध्य प्रदेश। पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं। ऐसा न करने के लिए कहने पर अच्छी हंसी आती है। हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं- पत्थर फेंकते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं।
 
रवीना के ट्वीट का असर हुआ है। वन विहार मैनेजमेंट हरकत में आया और उसने रवीना को जवाब दिया है- वन विहार मैनेजमेंट इस मामले की जांच कर रहा है। दोषी पाए जाने पर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसा करना वन्यजीवन संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय है। 
 
रवीना की लोगों ने सराहना की है कि उन्होंने जानवरों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की है।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी