ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा, शेयर किया पोस्ट

WD Entertainment Desk

बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (17:12 IST)
Rishi Kapoor Birth Anniversary : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर हो कोई उन्हें याद कर रहा है। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर भी उन्हें याद करके इमोशनल हो गई हैं।
 
नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के जन्मदिन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में ऋषि कपूर कैंडल्स पर फूंक मारते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में नीतू कपूर ने लिखा, आपकी याद में। आज आप होते तो 72 साल के हो गए होते।' इसके अलावा नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में ऋषि कपूर के साथ कई पुरानी तस्वीरें पोस्ट की हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

वहीं ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भी सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट लिखकर उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। रिद्धिमा ने लिखा- हैप्पी बर्थडे पापा… काश आप यहां होते तो अपनी दोनों नाती-पोती के साथ अपना खास दिन मनाते। 
 
रिद्धिमा ने लिखा, आपकी 'बांदरी' सैम (समायरा,रिद्धिमा की बेटी) बड़ी हो गई है और छोटी राहा सबसे प्यारी है। वह बिल्कुल आपकी तरह लगती है पापा। हमें जो यादें साझा करने को मिलीं, उन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। हम आपको बहुत याद करते हैं और आपके लिए हमारा प्यार हर गुजरते दिन के साथ और भी गहरा होता जा रहा है।
 
बता दें कि ऋषि कपूर ने अपने चार दशक के लंबे सिने करियर में लगभग 150 फिल्मों में अभिनय किया। वर्ष 2018 में उन्हें कैंसर हुआ था। ऋषि का अमेरिका में 11 महीनों तक इलाज चला था जिसके बाद वे भारत लौट आए थे और यहीं उन्होंने 30 अप्रैल 2020 को अपनी अंतिम सांस ली थी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी