इस वजह से ऋषि कपूर ने नहीं रखा अपने बच्चों का निक नेम

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (12:50 IST)
बॉलीवुड में स्टार्स के निकनेम होना आम बात है। कपूर खानदान में लगभग सभी सितारे अपने असली नाम के साथ निक नेम से भी जाने जाते हैं। करीना कपूर को बेबो और करिश्मा कपूर का निक नेम लोलो है। इसके अलावा ऋषि कपूर को चिंटू के नाम से जाना जाता है।

 
हाल ही में ऋषि ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने निक नेम की तस्वीर लगाई हुई है। वहीं दूसरे ट्वीट में ऋषि कपूर ने लिखा, ऋषि कपूर के नाम पर वापस आने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। पैरेंट्स को अपने बच्चों का निक नेम नहीं रखना चाहिए, मैंने ऐसा कभी नहीं किया।
 
ऋषि कपूर ने अपने निक नेम पर बात करते हुए कहा कि मुझे निक नेम अच्छे नहीं लगते। माता-पिता को अपने बच्चों को निक नेम नहीं देना चाहिए। 
 
ऋषि कुछ समय पहले ही अमेरिका से कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे हैं। इसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी