आप लोग पतंग उड़ाइए और मैं, रोहित शेट्टी ने खास अंदाज में दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

WD Entertainment Desk

सोमवार, 15 जनवरी 2024 (14:34 IST)
Makar Sankranti 2024 Rohit Shetty: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपनी जबरदस्त एक्शन फिल्मों कें लिए जाने जाते हैं। रोहित शेट्टी की लगभग हर फिल्म में उड़ती हुई गाड़ियां देखने को मिलती है। रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में बिजी हैं।
 
इसी बीच रोहित शेट्टी ने अनोखे अंदाज में फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी है। रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन के सेट से एक वीडियो शेयर किया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

वीडियो में रोहित एक कार में बैठे फिल्म का एक सीन शूट करते दिख रहे हैं। इस सीन में एक गाड़ी चलती दिख रही है। तभी धमाका होता है और कार में जलती हुई हवा में उड़ जाती है। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, 'हैप्पी मकर संक्रांति... आप लोग पतंग उड़ाइए और मैं... मुझे अपने काम... एक्शन... नाइट शूट से प्यार है... हैदराबाद।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ सिंघम अगेन लिखा है। 

ALSO READ: टाइटैनिक एक्ट्रेस केट विंसलेट बाथरूम में रखती हैं ऑस्कर अवॉर्ड
 
इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पतंग उड़ाना था सर गाड़ी नहीं।' एक अन्य ने लिखा, 'मकर संक्रांति को भी इतने खतरनाक तरह से विश कर रहे हो।' 
 
बता दें कि फिल्म 'सिंघम अगेन' अगस्त 2024 में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे सितारें नजर आने वाले हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी