साची बिंद्रा अपनी हालिया रिलीज 'मन्नू क्या करेगा' के लिए मिल रहे प्यार से बेहद खुश हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने ये रोल कैसे पाया? एक्ट्रेस ने याद किया कि जब वे अपने दोस्तों के साथ पुर्तगाल ट्रिप पर थीं, तभी फिल्म के मेकर्स का कॉल आया। 
	 
	जिया के रूप में साची की गहराई और ताज़गीभरा अंदाज़ दर्शकों और समीक्षकों दोनों को पसंद आ रहा है। उनके को-स्टार व्योम के साथ उनकी कैमिस्ट्री भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग लंदन के BAFTA में हुई, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसे सराहना मिली और भारतीय सिनेमा को ग्लोबल मंच पर मजबूत पहचान मिली।