ईद पर सैफ अली खान ने परिवार के लिए बनाई बिरयानी, करीना बोलीं- शेफ सैफू

सोमवार, 25 मई 2020 (16:22 IST)
देशभर में लॉकडाउन के बीच ईद मनाई जा रही है। तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी अपने घर पर परिवार के साथ ईद सेलिब्रेट कर रहे हैं। यहीं नहीं ईद के मौके पर सैफ अली खान ने अपने हाथों से परिवार के लिए बिरयानी भी बनाई है।

 
करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बिरयानी की तस्वीर शेयर की है। करीना कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि यह बिरयानी सैफ अली खान ने बनाई है।
 
सैफ की बिरयानी वाली तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, 'शेफ सैफू, मटन बिरयानी पागलपन जैसा भोजन। ईद मुबारक।' करीना कपूर के इस पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। 
 
बता दें कि सैफ अली खान लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ खूब एंजॉय कर रहे हैं। वे अपने बेटे तैमूर संग दिवारों पर पेंटिंग करते भी नजर आए थे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी