तैमूर अली खान की तस्वीर क्लिक करने पर फोटोग्राफर्स पर फिर भड़के सैफ अली खान, वीडियो हुआ वायरल

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान सबसे फेवरेट स्टारकिड्स में से एक है। तैमूर की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। तैमूर को देखकर जितना पब्लिक खुश होती है उससे भी कही ज्यादा बॉलीवुड कैमरा पर्सन भी तैमूर के नटखटपन पर अपना दिल हार जाया करते हैं। तैमूर के क्यूट फोटोज और विडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।


तैमूर की तस्वीरें लेने के लिए पपराजियों में होड़ लगी रहती है। वहीं इतनी कम उम्र में तैमूर की बढ़ती पॉपुलरिटी को देखकर उनके पिता सैफ अली खान काफी चिंतित हैं। वह कई बार पपराजियों पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। 
 
हाल ही में सैफ अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पपराजियों को तैमूर की तस्वीर लेने से मना करते नजर आ रहे हैं। लेकिन जब पपराजी नहीं मानते तो सैफ उन पर गुस्सा हो जाते हैं।
 
वायरल हो रहे इस वीडियो में तैमूर को अपने कंधे पर बिठाए सैफ अली खान अपनी बिल्डिंग से चिल्लाते हुए बाहर आते हैं और फोटोग्राफर्स को कहते हैं अब बस हुआ। सैफ को चिल्लाते हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है। इससे पहले भी सैफ और करीना पपराजियों के व्यवहार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी