अब ईद नहीं दिवाली 2023 को रिलीज होगी 'टाइगर 3', सलमान खान ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

WD Entertainment Desk

शनिवार, 15 अक्टूबर 2022 (12:08 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली थी। अब इस फिल्म की रिलीज डेट बदल गई है। सलमान खान ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। 

 
सलमान खान ने 'टाइगर 3' से अपना लुक शेयर किया है। इस पोस्टर में सलमान खान अपने मुंह को गमछे से ढ़के नजर आ रहे हैं। सलमान खान की सिर्फ एक आंख दिख रही हैं और उनका लुक काफी गुस्से वाला लग रहा है। 
इसके साथ सलमान ने लिखा, टाइगर की एक नई तरीख... दिवाली 2023 है। टाइगर 2 को YRF50 के साथ केवल अपने नजदीकी सिनेमाघरों पर देखे। हिंदी, तमिल और तेलुगु में होगी रिलीज। 
 
सलमान के फैंस को टाइगर 3 देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं। इमरान फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। वहीं खबर है कि फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करेंगे।
 
'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। यह फिल्म यशराज बैनर तले बन रही है। टाइगर 3 सलमान खान की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'टाइगर' की तीसरी फिल्म है।
Edited by : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी