बिग बॉस 19 में सलमान खान ने उठाया पंजाब बाढ़ का मुद्दा, बोले- जो हमारे लिए खाना उगाते हैं, आज उनके पास अनाज नहीं...
सलमान ने 'बिग बॉस' के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को देश के हालात बताते हुए कहा, आप लोगों को पता है हिमाचल के क्या हाल है, उत्तराखंड के क्या हाल है। और अब पंजाब बाढ़ पर बाढ़, लैंडस्लाइड पर लैंडस्लाइड। तबाही मची है। ये जो किसान जो हमारे लिए खाना उगाते हैं, अब उनके पास अनाज नहीं है खाने को, उनके पास घर नहीं है। बहुत ही बुरा हाल हो रहा है।
सलमान कहते हैं, ये जो कम्युनिटी है वो जानी जाती है लंगर के लिए, सोशल सर्विस के लिए। पता नहीं कितने 100 से खाना बांटा है इन्होंने लंगर में। किसी को भी निराश नहीं होने देते हैं भुखे पेट वापस जाने नहीं देते हैं। अब उनपर आफत आई है और हम सब का फर्ज बनता है उनके लिए कुछ करें।