Salman Khan House Firing Case : पुलिस ने छठे आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार

WD Entertainment Desk

मंगलवार, 14 मई 2024 (10:36 IST)
Salman Khan house firing case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर बीते दिनों हुई गोलीबारी की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। इस मामले में पुलिस अबतक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस के हाथ एक और कामयाबी लगी है। 
 
इस केस में मुंबई पुलिस ने छठे आरोपी को हरियाणा के फतेहाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम हरपाल सिंह बताया जा रहा है। हरपाल ने आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को आर्थिक मदद दी थी और रेकी करने के लिए कहा था। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
हरपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश करके 4 दिन का ट्रांजिट रिमांड मांगा। कोर्ट ने उसे 2 दिन ट्रांजिट रिमांड पर दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई है। 
 
बता दें कि इससे पहले सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था। एक आरोपी राजस्थान से पकड़ाया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने विक्की गुप्ता, सागर पाल, अनुज थापन, सोनू बिश्नोई, रफीक चौधरी को और हरपाल को गिरफ्तार किया है। 
 
एक आरोपी अनुज थापन ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अनुज थापन के परिजन सीबीआई जांच की भी मांग कर रहे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी