आमिर की नई गर्लफ्रेंड पर सलमान खान ने ली चुटकी, बोले- जब तक वो मैरिज को बिलकुल परफेक्ट नहीं कर लेगा....

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 19 जून 2025 (14:37 IST)
कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया सीजन नेट‍फ्लिक्स पर धूम मचाने के लिए तैयार है। इस बार शो में अर्चना पूरन सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी होंगे। वहीं इस शो के पहले गेस्ट बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होने वाले हैं। 
 
हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने आमिर खान के तीसरे रिलेशनशिप पर बात करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में आमिर कहते हैं, ये शो पहले हमारे पास हुआ करता था, हमसे शो निकालकर नेटफ्लिक्स वालों ने ले लिया। पहला केस भी हमें डाला है, कमाल की शक्ति है इनकी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

वहीं कपिल शर्मा सलमान खान से सवाल करते हैं, आमिर खान ने हाल ही में अपने फैंस से नई गर्लफ्रेंड का परिचय कराया है। वो रुक नहीं रहे, आप कर नहीं रहे। इसपर सलमान जवाब देते हैं, 'आमिर खान की बात ही कुछ और है। वो मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं, वो जब तक मैरिज को बिल्कुल परफैक्ट नहीं कर लेगा....।'
 
सलमान खान की बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट जाती है। अर्चना पूरन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 
 
बता दें कि आमिर खान दो बार शादी रचा चुके हैं। उनकी पहली शादी 1986 में रीना दत्ता संग हुई थी। दोनों के दो बच्चे आयरा और जुनैद खान है। आमिर और रीना का 2002 में तलाक हो गया था। इसके बाद 2005 में आमिर ने किरण राव संग शादी की। दोनों का एक बेटा आजाद है। 
 
2021 में आमिर और किरण का तलाक हो गया था। इसके बाद आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मिडिया से मिलवाया था। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। अक्सर आमिर और गौरी की शादी की खबरें भी सामने आती है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी