सिकंदर के टीजर का करना होगा और इंतजार, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम विदाई के बाद होगा रिलीज

WD Entertainment Desk

शनिवार, 28 दिसंबर 2024 (10:40 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। हाल ही में मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किया, जिसने पूरे देश में तहलका मचा दिया है। वहीं सलमान खान के बर्थडे के मौके पर यानी 27 दिसंबर को 'सिकंदर' के टीजर लॉन्च के लिए तैयार थी। 
 
हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की वजह से फिल्म का टीजर पोस्टपोन कर दिया गया। मेकर्स ने बताया था कि 'सिकंदर' का टीजर 28 दिसंबर को सुबह 11.07 पर रिलीज होगा। अब 'सिकंदर' ‍के टीजर रिलीज का समय एक बार फिर बदल दिया गया है। 
 
'सिकंदर' का टीजर अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम विदाई के बाद 28 दिसंबर को शाम 4:05 बजे रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, हमारे पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के संबंध में, टीजर लॉन्च अब 28 दिसंबर, 2024 को सुबह 11:07 बजे के बजाए शाम 4:05 बजे होगा। 
 
उन्होंने लिखा, जैसा कि राष्ट्र माननीय डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दे रहा है, हमने सिकंदर टीजर लॉन्च को शाम 4:05 बजे के लिए स्थगित कर दिया है। चिंतन और सम्मान के इस समय में हम राष्ट्र के साथ एकजुट होकर खड़े हैं। हम आपके धैर्य और समझ की सराहना करते हैं- टीजर इंतजार के लायक होगा। टीम सिकंदर।'
 
सलमान खान ईद 2025 पर साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टर सिकंदर के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी