पक्का... सलमान अब नहीं करेंगे इस हीरोइन के साथ काम

सलमान खान को बॉलीवुड में यूं ही मूडी अभिनेता नहीं कहा जाता। पता नहीं कब किससे नाराज हो जाए। इसलिए लोग बहुत संभल कर उनके साथ व्यवहार करते हैं क्योंकि एक बार वे किसी से गुस्सा हो जाए तो फिर अपनी भी नहीं सुनते। हाल ही में सलमान एक अभिनेत्री से नाराज हो गए और खबर है कि उन्होंने फैसला कर लिया है कि अब वे उसके साथ कोई फिल्म नहीं करेंगे। 
कौन है वो एक्ट्रेस... अगले पेज पर
 
 

उस एक्ट्रेस का नाम है अनुष्का शर्मा, जिनके साथ सलमान की 'सुल्तान' हाल ही में रिलीज होकर नए-नए कीर्तिमान बना रही है। अनुष्का ने फिल्म के रिलीज होने के बाद सलमान के खिलाफ काफी कुछ बोल दिया। वे किसी के स्टारडम से डरती नहीं हैं। सलमान के 'रेप' वाले कमेंट से अनुष्का सहमत नजर नहीं आईं। साथ ही उन्होंने कह दिया कि सलमान सिर्फ मनमानी करते हैं और सामने वाले कलाकार का ध्यान नहीं रखते। इस तरह की कुछ बातें सलमान को गुस्सा दिलाने के लिए काफी थी। सूत्रों का कहना है कि सलमान ने अपनी उस लिस्ट में अनुष्का का नाम जोड़ लिया है जिसके साथ वे फ्यूचर में फिल्म नहीं करेंगे। 
एक और टॉप एक्ट्रेस हैं इस लिस्ट में... अगले पेज पर
 
 

प्रियंका चोपड़ा भी ऐसी ही एक्ट्रेस हैं जिनके साथ सलमान काम नहीं करते हैं। प्रियंका के साथ सलमान 'मुझसे शादी करोगे' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। सलमान ने एक बार प्रियंका को 'मैं और मिसेस खन्ना' ऑफर की। प्रियंका को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होंने इसमें काम करने से इंकार कर दिया। सलमान का ईगो हर्ट हो गया और तब से उन्होंने प्रियंका के साथ फिल्म नहीं की। हालांकि प्रियंका कई बार सलमान से संबंध सुधारने की कोशिश कर चुकी है पर सलमान टस से मस नहीं हुए। 
एक और हीरोइन से चल रहा है पंगा... अगले पेज पर
 
 

सोनाक्षी सिन्हा का माजरा भी प्रियंका की तरह है। सलमान के भाई अरबाज ने 'डॉली की डोली' सोनाक्षी को यह सोच कर ऑफर की कि वे घर की हीरोइन हैं। हां ही कहेंगी, लेकिन सोनाक्षी ने मना कर दिया और सलमान को बुरा लग गया। कहा जा रहा है कि 'दबंग 3' से सोनाक्षी का पत्ता काट दिया गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें