झलक दिखला जा : अपनी डांसिंग स्किल्स से रेसलर संगीता फोगाट ने जीता दिल, जजेस ने की जमकर तारीफ

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (14:53 IST)
Jhalak Dikhhla Jaa: सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में रेसलर संगीता फोगाट अपने जबरदस्त डांस मूव्स से जजेस का दिल जीत रही हैं। संगीता को जजों के मार्क्स के साथ-साथ जनता की तरफ से भी खूब वोट्स मिल रहे हैं। हाल ही में संगीता के डांस की जज फराह खान, मलाइका अरोरा और फिल्मकार बोनी कपूर ने तारीफ की है।
 
संगीता फोगाट ने कोरियोग्राफ़र भरत घरे के साथ 'मेरा ही जलवा' गाने पर परफॉर्म किया। इसके बाद फराह खान ने कहा, संगीता और भरत, मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि यह वही लड़की है जिसने पिछले हफ्ते 'हवा हवाई' पर परफॉर्म किया था। पूरी तरह से अलग किरदार में तब्दील होकर, वह पहचानी नहीं जा रही है। 
 
उन्होंने कहा, संगीता, मुझे ऐसा लगता है कि आपको यह अवतार और भी अधिक पसंद आया है। यह एक दमदार परफॉर्मेंस था, जिस तरह 'वांटेड' मनोरंजक थी, उसी तरह यह परफॉर्मेंस भी मनोरंजक था।
 
मलाइका अरोरा ने कहा, संगीता भरत क्या गाना है, क्या परफॉर्मेंस है! बिल्कुल 'जलवा', पूरी तरह से 'जलवा' एक्ट जैसा लगता है। बहुत अच्छा। आप हर चीज़ के साथ प्रयोग कर रही हैं। यह बहुत मज़ेदार था, आपने बेहद विविधता दिखाई। मुझे आप बहुत पसंद हैं, संगीता। मैं वास्तव में आपको पसंद करती हूं। 
 
मलाइका ने कहा, बाहर, आपने पदक जीते हैं, लेकिन यहां - आप दिल जीत रही हैं। आप हर सप्ताह, हर परफॉर्मेंस से हमारा दिल जीतती हैं। हमें ऐसे ही सरप्राइज़ देते रहिए। मुझे वह अच्छा लगता है। हर हफ्ते, आप कुछ नया आज़मा रही हैं।
 
बोनी कपूर ने कहा, संगीता आपने कुश्ती में अद्भुत कौशल दिखाया है लेकिन मैं आपको पहली बार एक डांसर के रूप में देख रहा हूं। खैर, अब मेडल की बात चली है तो मैं खुद आपको एक मेडल देना चाहूंगा, संगीता। आपने कुश्ती से पूरी दुनिया में नाम कमाया है, आज आपने इस मंच पर डांस करके नाम कमाया है।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी