संजय कपूर फरमाएंगे 29 साल की अभिनेत्री से प्रेम

अभिनेता संजय कपूर जल्द ही छोटे परदे पर एक टीवी शो में नज़र आने वाले हैं। 23 अक्टोबर से शुरू होने वाले शो 'दिल संभल जा जरा' स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। खास बात यह है कि इसमें संजय 29 साल की एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। 
 
सीरियल 'दिल संभल जा ज़रा' में संजय कपूर के साथ स्मृति कालरा और निक्की अनेजा भी होंगे। शो में संजय और स्मृति के बीच रोमांस दिखाया जाएगा। फिल्मों में सफलता नहीं पाने वाले संजय करीब 14 साल बाद वापसी करने वाले हैं। 
 
यह फैमिली ड्रामा, रिश्तों को निभाने पर आधारित होगा। इसमें संजय और स्मृति पति-पत्नी की भूमिका में नज़र आएंगे। 52 साल के संजय और 29 साल की स्मृति के बाच का रोमांस देखने लायक होगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी