करिश्मा कपूर के पूर्व पति ने की शादी

करिश्मा कपूर ने तलाक ले लिया है और उनके पूर्व पति संजय कपूर ने 13 अप्रैल को दिल्ली में प्रिया सचदेव से विवाह कर लिया है। यह संजय की तीसरी शादी है। उन्होंने सबसे पहले डिजाइनर नंदिता से विवाह किया था। 
 
नंदिता से तलाक लेने के बाद वे करिश्मा के पति बने। करिश्मा और उनकी बनी नहीं। करिश्मा के रहते उनकी प्रिया से नजदीकियां बढ़ने लगी। आखिरकार करिश्मा ने उन्हें तलाक दे दिया और अब संजय ने प्रिया को अपना जीवनसाथी बना लिया। प्रिया भी तलाकशुदा हैं। उन्होंने विक्रम चटवाल से शादी की थी।  
 
करिश्मा भी जल्दी ही दूसरी शादी कर सकती हैं। उन्हें संदीप तोषनीवाल के साथ अक्सर देखा जाता है जो एक फार्मा कंपनी में सीईओ हैं। करिश्मा के माता-पिता भी उसे पसंद करते हैं। संदीप को ‍करिश्मा एक बार शशि कपूर से मिलवाने के लिए भी ले गई थीं। खबर है कि जल्दी ही दोनों विवाह करने वाले हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें