करिश्मा अब संदीप के साथ रहेंगी... तब किए थे दंग करने वाले खुलासे

करिश्मा कपूर लगातार संदीप तोषनीवाल के साथ देखी जा रही हैं और उनके चेहरे पर खुशी के भाव पढ़े जा सकते हैं। संदीप अब कपूर्स की पार्टी में भी नजर आने लगे हैं। पिछले दिनों शशि कपूर से भी मिलने के लिए ये दोनों गए थे। कपूर परिवार में संदीप को स्वीकार लिया गया है। इस जोड़ी के बारे में ताजा खबर यह है कि वे अब साथ में रहने की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड के खबर‍चियों को दोनों घर की तलाश करते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि जूहू के तीन बीएचके का एक अपार्टमेंट दोनों ने तय कर लिया है। काफी खोजबीन की गई तब जाकर उन्हें अपने पसंद का घर मिला। इधर करिश्मा घर बसाने जा रही हैं तो दूसरी ओर करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर शादी करने जा रहे हैं। प्रिया सचदेव से उनका इश्क लंबे समय से चल रहा है और अब इसे रिश्ते में बदलने की तैयारी है। गौरतलब है कि करिश्मा और संजय में काफी विवाद हुआ था। अदालत में गहमा-गहमी रही थी। दोनों ओर से गंभीर आरोप लगाए गए थे। 
 
एक इंटरव्यू में करिश्मा ने कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। करिश्मा के अनुसार उनके 4 महीने की बेटे के तबियत खराब थी, जिसके कारण वह पति के साथ यूके ट्रिप पर नहीं जा सकी। इससे संजय बेहद नाराज हुए और अकेले ही चले गए। बाद में करिश्मा यूके पहुंचीं तो संजय रात-रात भर गायब रहते थे। उन्हें अपने बेटे की तबियत से कोई लेना-देना नहीं था। उनके लिए गोल्‍फ खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण था।   
हनीमून के दौरान क्या किया संजय ने... अगले पेज पर

इस इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया कि हनीमून के दौरान ही करिश्मा के सामने संजय अपने भाई के साथ यह चर्चा कर रहे थे कि करिश्मा कितने पैसे ला सकती हैं। इससे करिश्मा चकित रह गईं। करिश्मा के अनुसार वे अपने पति के लिए महज एक ट्रॉफी थीं और यह शादी उनके लिए ट्रॉफी जीतने समान था। 
प्रेग्नेंट करिश्मा को क्या बोले संजय... अगले पेज पर

एक बार संजय ने करिश्मा से अपनी मां द्वारा दी गई ड्रेस पहनने को कहा। चूंकि करिश्मा प्रेग्नेंट थीं इसलिए वह ड्रेस उन्हें फिट नहीं हो रही थी। यह देख संजय बेहद नाराज हो गए। उन्होंने अपनी मां को करिश्मा को थप्पड़ लगाने के लिए कहा। संजय अक्सर करिश्मा से दुर्व्यवहार करते थे। मारपीट भी करते थे। चोट के निशान करिश्मा मेकअप के सहारे छिपाती थी। संजय की मां की इसमें मौन स्वीकृति थी। 
किसने कहा संजय को अय्याश... अगले पेज पर

शादी के पहले भी संजय ने करिश्मा की मां बबीता से बदतमीजी की‍ थी। इससे करिश्मा ने शादी नहीं करने का निर्णय ले लिया था, लेकिन बाद में उन्हें मना लिया गया। रणधीर कपूर इस शादी से कभी खुश नहीं थे। रणधीर के अनुसार उनका दामाद कितना अय्याश है ये बात पूरी दिल्ली जानती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें