रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म बनाएंगे संजय लीला भंसाली

पद्मावत के बाद इंतजार हो रहा है कि संजय लीला भंसाली कौन सी फिल्म बनाने वाले हैं? किन कलाकारों को लेकर बनाएंगे? लेकिन अब तक कोई जवाब सामने नहीं आया है। 
 
संजय खुद फैसला नहीं ले पा रहे हैं कि वे क्या बनाएं? कभी खबर आती है कि वे सलमान खान को लेकर या रितिक रोशन को लेकर या फिर रणवीर सिंह को लेकर फिल्म बनाएंगे? 
 
अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक संजय की अगली फिल्म में रणवीर सिंह ही हीरो रहेंगे। हीरोइन के रूप में आलिया भट्ट को लिया जाना तय है। 
 
आलिया को संजय बेहद पसंद करते हैं। आलिया की एक्टिंग से वे प्रभावित हैं। वे रणवीर और आलिया की जोड़ी को पेश करना चाहते हैं। हालांकि आलिया-रणवीर इस समय 'गली बॉयज़' नामक फिल्म साथ कर रहे हैं। 
 
भंसाली की फिल्म की कहानी या विषय क्या होगा यह फिलहाल नहीं बताया गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी