सीरत कपूर और बादशाह के गाने 'स्लो स्लो' को मिले 10 मिलियन व्यूज

रविवार, 12 दिसंबर 2021 (13:52 IST)
सिंगर और रैपर बादशाह का हर म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है। उनके सभी गाने हिट हो जाते हैं। इन दिनों बादशाह और टी-सीरीज का एक पार्टी सॉन्ग 'स्लो स्लो' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

 
बादशाह, सीरत कपूर और अभिषेक सिंह के गाने 'स्लो स्लो' को 10 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। गाने को बादशाह और पायल देव ने गाया है। वहीं इसके बोल मेलो डी ने लिखा है। गाने में सीरत कपूर अपने लुक और टोन्ड बॉडी से कई एक्ट्रेसस को टक्कर देती नजर आ रही हैं।
 
इस उत्साह को साझा करते हुए सीरत कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आप सबके प्यार का बहुत शुक्रिया, इस हार्दिक स्वागत के लिए धन्यवाद दोस्तों।'
 
सीरत कपूर फिल्म मारीच में नसीरुद्दीन शाह और तुषार कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म मारीच का निर्माण तुषार एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। सीरत कपूर, दिल राजू की अनटाइटल्ड फिल्म में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी