'ब्लडी डैडी' से सामने आया शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, जल्द रिलीज होगा फिल्म का पोस्टर

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (11:55 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'फर्जी' में नजर आए थे। इस सीरीज में शाहिद की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी। फैंस 'फर्जी' के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शाहिद कपूर की एक नई फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आने वाले हैं। 

 
हाल ही में 'ब्लडी डैडी' से शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में शाहिद कपूर का इंटेस लुक नजर आ रहा है। पोस्टर में शाहिद की नाक पर चोट का निशान, आंखों में गुस्सा और शर्ट के कॉलर पर खून लगा दिख रहा है।
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'टीजर बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा।' इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ अंकुर भाटिया भी हैं।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म ब्लडी डैडी ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद अंडरकवर कॉप के रोल में दिखने वाले हैं। फिल्म में वह अपने बेटे को छुड़ाने के लिए दुश्मनों से टक्कर लेते हुए दिखेंगे। 
 
फिल्म में रोनित रॉय और संजय कपूर ने विलेन की भूमिका निभाई है। 'ब्लडी डैडी' को फ्रेंच फिल्म 'निट ब्लैंच' (स्लीपलेस नाइट) का आधिकारिक रीमेक बताया जा रहा है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी