शकीरा के फैन हुए शाहरुख खान, डांस देख किया यह ट्वीट

बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (15:48 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग न सिर्फ भारत में है बल्कि दुनियाभर में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। लेकिन खुद शाहरुख खान शकीरा के बहुत बड़े फैन हैं। और इस बात का पता शाहरुख के किए हाल ही में एक ट्वीट से साफ पता चलता है।

हाल ही में शकीरा और जेनिफर लोपेज सुपरबॉउल के हाफटाइम में साथ नजर आईं। उनके डांस और सिंगिंग के लिए हजारों फैंस की भीड़ जुटी थी। शो के दौरान के उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। अब शाहरुख ने शकीरा की परफॉर्मेंस को लेकर अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है।

ALSO READ: नई फिल्म से सामने आया ऋ‍चा चड्ढा का लुक, दिखा अलग अंदाज
 
शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा, 'इतना अद्भुत, इतना परिश्रमी इतना मनोरंजक काम। मेरा सबसे पसंदीदा।' शाहरुख खान के इस ट्वीट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।
 
बता दें कि सुपर बाउल LIV अमेरिका की सबसे बड़ी नेशनल फुटबॉल लीग है। इसे देखने के लिए आम जनता के साथ-साथ कई हॉलीवुड सितारे भी पहुंचते हैं। सुपर बाउल की हाफ टाइम परफॉरमेंस हमेशा ही खास रहती है। यहां लगभग 65,000 दर्शक मौजूद थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी