शर्लिन ने ट्वीट कर लिखा, आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करतीं हैं, उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं। कृपया, रील लाइफ से बाहर निकलकर रियल दुनिया में जाकर पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं यकीन मानिए सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी।
शर्लिन ने इस पोस्ट में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को टैग किया है और साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में शर्लिन कह रही हैं, इस देश के लिए मैं कुछ करूं, खुद के लिए नहीं इस देश के लिए जिऊं। खुद के लिए बंगला बनाना, खुद के लिए गाड़ी खरीदना अच्छा है एक हद तक, लेकिन गाड़ी बंगला खरीदने के बाद क्या? पोर्न बनाएं… नहीं बहुत कुछ है देश के लिए करने के लिए। कुछ करना चाहती हूं देश के लिए।
शर्लिन ने कहा, बच्चों के लिए कुछ करूं. मंच पर बैठकर साष्टांग करना बहुत आसान होता है, मंच पर बैठकर रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बातें करना आसान होता है, लेकिन आप फील्ड में जाकर पीड़ित महिलाओं के लिए कुछ कीजिए। अपने बंगले से बाहर निकलकर, पोर्न से बाहर निकलकर कुछ कीजिए। सारी दुनिया आपको साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी।
बता दें कि बीते दिनों क्राइम ब्रांच के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया से भी बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह राज कुंद्रा को अपना मेंटर मानती थीं। लेकिन उन्होंने गुमराह किया है और अश्लील वीडियो बनवाएं। राज कुंद्रा ने विश्वास दिलवाया कि न्यूड और पोर्न आज के दौर में आम चीजें हैं।