शिल्पा शेट्टी और परेश रावल की 'हंगामा 2' इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

बुधवार, 30 जून 2021 (15:47 IST)
शिल्पा शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'हंगामा 2' का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'हंगामा' की अगली कड़ी है। फिल्म में मिजान जाफरी और प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाले हैं।

 
इस फिल्म को निर्माता थिएटर में रिलीज करना चाहते थे। लेकिन कोरोना के कारण यह संभव नहीं हो सका। जिसके बाद मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया। अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। 
 
मेकर्स ने 'हंगामा 2' का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया कि यह फिल्म 23 जुलाई को डिज्मी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। वही फिल्म का ट्रेलर 1 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
 
इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी और परेश रावल के अलावा मीज़ान जाफ़री, प्रणीता सुभाष, आशुतोष राणा, जॉनी लीवर नजर आने वाले हैं। अक्षय खन्ना के भी कैमियो करने की खबर हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। 
 
'हंगामा 2' के जरिए शिल्पा शेट्टी जहां फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। वही साउथ एक्ट्रेस प्रनीता सुभाष भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी