शिल्पा शिंदे फिर बनेंगी अंगूरी भाभीजी, 'भाबीजी घर पर हैं' में शुभांगी अत्रे को करेंगी रिप्लेस!

WD Entertainment Desk

बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 (14:31 IST)
कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर है' को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। इस शो के हर किरदार ने दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। शिल्पा शिंदे भी पहले इस शो के पॉपुलर किरदार अंगूरी भाभी का रोल निभाती नजर आई थीं। लेकिन 2016 में एक विवाद के चलते शिल्पा ने शो छोड़ दिया था।
 
अब खबर आ रही है कि शिल्पा शिंदे एक बार फिर शो में अंगूरी भाभी के किरदार में वापसी कर रही है। फिलहाल इस किरदार को शुभांगी अत्रे निभा रही हैं। वह शुभांगी को इस रोल के लिए रिप्लेस करेंगी। 
 
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शिल्पा अंगूरी भाभी के किरदार से टीवी पर लौट सकती हैं। शिल्पा के अंगूरी भाभी के रूप में लौटने के लेकर बातचीत चल रही है। सबको उम्मीद है कि ये डील जल्द ही फाइनल होगी। ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि सबको लगता है कि शो को फिर से शुरू करने की जरूरत है। चैनल शो को नया रूप देने के लिए नए एलिमेंट और किरदार लाना चाहता है।
 
सोर्स ने बताया कि शो के लिए एक नया सेट बनाया जा रहा है और दर्शक कहानी में एक बड़ा बदलाव देखने की उम्मीद कर सकते हैं। मेकर्स दिसंबर के मिड तक भाभी जी घर पर हैं 2.0 की शूटिंग शुरू करने का प्लान कर रहे हैं।  हालांकि इस बारे में अभी एक्ट्रेस और मेकर्स ने कुछ नहीं कहा है। लेकिन ये फैंस के लिए खुशी की बात होगी, अगर शिल्पा शो में लौटेंगी।
 
शिल्पा शिंदे को आखिरी बार 2023 में 'मैडम सर' में कैमियो करते देखा गया था, जहां उनका गुल्की जोशी से भंयकर पंगा भी हुआ था। और फिर ट्रैक खत्म हो गया था। एक साल बाद वह रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आई थीं और यहां करणवीर मेहरा के साथ उनका नाम जुड़ा था। हाल ही में अर्शी खान ने बताया था कि एक्ट्रेस अपने गांव में खेती-किसानी कर रही हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी