श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट हुआ हैक, सिंगर ने फैंस को किया सचेत

WD Entertainment Desk

शनिवार, 1 मार्च 2025 (13:03 IST)
सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की खबरें अक्सर सामने आती रहती है। अब बॉलीवुड की फेमस प्ले बैक सिंगर श्रेया घोषाल भी हैकिग की शिकार हो गई हैं। श्रेया का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। इसकी जानकारी खुद सिंगर ने दी है। 
 
श्रेया घोषाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस को इंफॉर्म किया कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, नमस्ते फैंस और दोस्तों। मेरा ट्विटर/एक्स अकाउंट 13 फरवरी से हैक है। मैंने एक्स टीम से संपर्क करने की हरसंभव कोशिश की। लेकिन कुछ ऑटो जनरेटेड रिस्पॉन्स के अलावा कोई जवाब नहीं मिला। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)

श्रेया ने लिखा, मैं अपना अकाउंट डिलीट भी नहीं कर पा रही हूं, क्योंकि मैं अब लॉग इन नहीं कर सकती। कृपया किसी भी लिंक पर क्लिक न करें या उस अकाउंट से लिखे गए किसी भी मैसेज पर विश्वास न करें। वे सभी स्पैम और फिशिंग लिंक हैं। अगर अकाउंट रिकवर हो जाता है और सुरक्षित रहता है, तो मैं वीडियो के जरिए खुद अपडेट करूंगी।
 
श्रेया घोषाल एक फेमस सिंगर है और उनके देश-विदेश में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। श्रेया घोषाल को हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ओबेसिटी से निपटने और हेल्दी लाइफ स्टाइल जीने के बारे में बोलने के लिए प्रभावशाली शख्सियतों में से एक के रूप में चुना गया था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी