शादी के बंधन में बंधीं सिंगर अफसाना खान, वेडिंग तस्वीरें वायरल

रविवार, 20 फ़रवरी 2022 (11:44 IST)
बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट और सिंगर अफसाना खान शादी के बंधन में बंध गई हैं। अफसाना ने अपने बॉयफ्रेंड साज संग 19 फरवरी को शादी की। अफसाना की वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 
अफसाना खान ने आनंद कारज रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई। अफसाना खान ने अपनी शादी में दो तरह के लहंगे पहने। सिंगर ने पहले पीच कलर का फ्लोरल कढ़ाई वाले लहंगा और गोल्डन ज्वेलरी पहंची।
 
इसके बाद अफसाना ने ऑरेंज कलर का हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन हैवी चोकर स्टाइल नेकलेस, मांग टीका और नथनी से कंप्लीट किया।
 
वहीं अफसाना के पति साज ने फ्लोरल शेरवानी के साथ अपनी दुल्हन के आउटफिट से मैच करता साफा पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने दोशाला लिया हुआ था। 
 
अफसाना की शादी में रश्मि देसाई, अक्षरा सिंह, डोनल बिष्ट, राखी सावंत और हिमांशी खुराना समेत कई सेलेब्स ने शिरकत की। 


वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी