फिल्म 'मुबारका' को लेकर सोनाक्षी सिन्हा बेहद उत्साहित थीं, लेकिन अब उन्होंने अपने आपको फिल्म से अलग कर लिया है। यह फिल्म अनीस बज्मी बना रहे हैं जो चाचा-भतीजा की कहानी है। अनिल कपूर चाचा बने हैं और अर्जुन कपूर भतीजा। रियल लाइफ में भी दोनों के बीच यही रिश्ता है। अर्जुन की फिल्म में दोहरी भूमिका है। यह एक हास्य फिल्म है और सोनाक्षी सिन्हा को बतौर नायिका लिया गया था।
असली वजह यह है कि सोनाक्षी का नाम अर्जुन कपूर से जोड़ा जा चुका है। 'तेवर' फिल्म दोनों ने साथ की थी और उसकी शूटिंग के दौरान दोनों के रोमांस के किस्से सुनाई दे रहे थे। हालांकि यह फिल्म के प्रमोशन का ही एक जरिया था। तब से अर्जुन से सोनाक्षी नाराज थीं। सोनाक्षी नहीं चाहती कि अब यही किस्सा दोहराया जाए। लिहाजा उन्होंने फिल्म से अलग होने में ही भलाई समझी।