सोशल मीडिया पर छाया सोनाक्षी सिन्हा का कातिलाना अंदाज, तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके ही वे सलमान खान के साथ दबंग 3 की शूटिंग भी कर रही हैं। सोनाक्षी ने एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल से भी फैंस का दिल जीता है। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।
हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में उन्होंने डिफरेंट आउटफिट और मेकअप किया हुआ है। इन तस्वीरों में सोनाक्षी की आंखें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जिसकी खूब वाहवाही मिल रही है।
सोनाक्षी ने अपने लुक को बैलेंस करने के लिए बोल्ड आई मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाई। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को मैसी लुक दिया। इनमें से कुछ फोटोज में सोनाक्षी जहां स्ट्रेपी ब्लैक ड्रेस में दिख रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में वे सिल्वर सीक्विन ड्रेस और येलो पैंट सूट में अपना स्टाइल दिखा रही हैं। एक्ट्रेस का कातिलाना लुक फैंस को काफी अट्रैक्ट कर रहा है।
उनका ये लुक रेगुलर से काफी डिफरेंट लग रहा था। वे इस तरह के लुक में कम ही नजर आती हैं। सोनाक्षी फिल्म कलंक में आदित्य रॉय कपूर की पत्नी के किरदार में दिखेंगी। इस फिल्म में सोनाक्षी का नाम सत्या है। ये फिल्म 17 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी