शादी की सालगिरह पर सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के लिए लिखा स्पेशल नोट, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

WD Entertainment Desk

सोमवार, 8 मई 2023 (14:14 IST)
sonam kapoor wedding anniversary : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा 8 मई को अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहे हैं। शादी की सालगिरह पर सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए उनके प्रति अपने प्रेम का इजहार किया है। तस्वीरों में सोनम और आनंद के बेटे वायु की भी झलक देखने को मिल रही है। 

 
तस्वीरों में सोनम और आनंद कभी साथ में टाइम स्पेंड करते तो कभी एक-दूसरें को निहारते दिख रहे हैं। सोनम ने अपनी वेडिंग की झलक भी दिखाई है। वहीं एक तस्वीर में आनंद अपने बेटे वायु के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों के साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा, यह हमारी सालगिरह है! हर दिन मैं अपने सितारों का शुक्रिया अदा करती हूं कि मैंने आपको अपने जीवन साथी के रूप में पाया। मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ 7 वर्षों के लिए धन्यवाद। हंसी, जुनून, लंबी बातचीत, संगीत, यात्रा, लंबी ड्राइव और सबसे महत्वपूर्ण रूप से हमारे सुंदर बेटे वायु को पाने के लिए। लव यू माय जान.. मैं हमेशा आपकी गर्लफ्रेंड, सबसे अच्छी दोस्त और पत्नी रहूंगी, आपके साथ हर दिन वास्तव में अभूतपूर्व है।' 
 
बता दें कि सोनम कपूर और आनंद अहूजा 8 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की पहली मुलाकात साल 2014 में हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को फेसबुक पर एड कर लिया था और बातें करने लगे थे। शादी के बाद सोनम पति संग लंदन शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि बेटे के जन्म के बाद से ही सोनम भारत में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी