शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान करेगी खेती! अलीबाग में खरीदी करोड़ों की जमीन

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 23 जून 2023 (11:20 IST)
Suhana Khan buys farmland : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। सुहाना 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। हाल ही में इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है। वहीं अब सुहाना ने अपनी पहली फिल्म के रिलीज से पहले ही करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीद ली है।
 
खबरों के अनुसार सुहाना खान ने अलीबाग के थाल गांव में खेती की जमीन खरीदी है। उन्होंने तीन घरों के साथ 1.5 एकड़ की यह प्रॉपर्टी 12.91 करोड़ रुपए में खरीदी है। थाल गांव की ये प्रॉपर्टी पुराने समय के एक फिल्मी परिवार एक्टर दुर्गा खोटे के वंशजों की थी। 
 
'इंडेक्सटैप' के अनुसार, यह प्रॉपर्टी 1 जून को पंजीकृत की गई थी और 77.46 लाख रुपए का स्टांप शुल्क भी भरा गया था। अलीबाग की इस प्रॉपर्टी को सुखद माहौल, शहर से कनेक्टिविटी में बढ़ोत्तरी और मुंबई के कंक्रीट क्लॉस्ट्रोफोबिया से दूर एक ऑप्शन के तौर पर तैयार किया गया है। 
 
खबरों के अनुसार प्रॉपर्टी के काजगों में सुहाना को एग्रीकल्चरिस्ट दिखाया गया है। सुहाना खान उन एक्टर्स में से एक बन गई हैं, जिन्होंने अलीबाग में घर और विशाल जमीन खरीदी है। इससे जूही चावला, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा सहित कई और शामिल हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी