'मरक्कड द लायन ऑफ द अरेबियन सी' में यह किरदार निभाएंगे सुनील शेट्टी, फर्स्ट लुक आया सामने

रविवार, 28 नवंबर 2021 (14:41 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी लंबे समय बाद फिल्मों में धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। वह जल्द ही 'मरक्कड द लायन ऑफ द अरेबियन सी' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है।

 
इस फिल्म में सुनील शेट्टी एक योद्धा के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी सोलहवीं शताब्दी के समुद्री योद्धा के किरदार में नजर आएंगे। सुनील शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। 
 
इस वीडियो में सुनील शेट्टी की बढ़ी हुई दाढ़ी, शरीर पर लोहे के सुरक्षा कवच और हाथों में तलवार दिखाई दे रहा है। इसे पोस्ट शेयर करते उन्होंने लिखा, 'नमस्ते।'
 
गौरतलब है कि फिल्म 'मरक्कड़- द लायन ऑफ द अरेबियन सी' 2 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म नेवी चीफ मोहम्मद अली उर्फ कुंजलि मरक्कड़ की लाइफ पर आधारित है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी