सुनीता कपूर ने अनिल कपूर से शादी करने से पहले रखी थी ये शर्त, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी को 36 साल हो गए हैं। एक प्रैंक कॉल के चलते दोनों की लव स्टोरी कुछ इस कदर शुरू हुई कि उसका अंत एक सफल शादी के तौर पर हुआ। लेकिन क्या आपको पता है कि सुनीता ने शादी के लिए अनिल के सामने एक शर्त रखी थी।
दरअसल, सुनीता और अनिल ने शादी करने से पहले एक दूसरे को 10 साल तक डेट किया। सुनीता एक मॉडल थीं। वहीं, अनिल कपूर उस वक्त इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। अनिल कपूर ने जब सुनीता को शादी के लिए प्रपोज किया तो सुनीता ने कहा- मैं तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं लेकिन शादी के बाद मुझे घर में एक कुक चाहिए क्योंकि मैं खाना बनाना नहीं चाहती हूं।