कलाकार के तौर पर और ग्लेमर के रूप में, इन्हें भारी पसंद किया जाता है परंतु साथ ही इन्हें गिरे हुए चरित्र की या यहां तक की वेश्या जैसी भी माना जाता है। तेज और चालू अनारकली बहुत सफल है परंतु एक दिन ऐसा आता है जब एक अत्यंत दबंग आदमी स्टेज पर ही उसके साथ गलत हरकत कर देता है। इसके बाद उसकी दुनिया बदल जाती है और उसकी जिंदगी हिंसक और महिलाओं के खिलाफ होने वाले आदमियों से भर जाती है।
फिल्म में स्वरा भास्कर, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी और इश्तिक खान मुख्य कलाकार हैं। फिल्म में संगीत रोहित शर्मा का है। जबीन मर्चेंट एडीटर हैं और सिनेमेटोग्राफी अरविंद कन्नाबिरन की है। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन पीवीआर पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा।