'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर का निधन, 40 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

WD Entertainment Desk
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (11:14 IST)
Photo Credit : Instagram
टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा और कई हिंदी-मराठी सीरियलों में काम कर चुके एक्टर सुनील होलकर का निधन हो गया है। उन्होंने महज 40 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म गोष्ट एका पैठाणीची में काम कर चुके थे। 

 
खबरों के अनुसार सुनील होलकर लीवर सोरायसिस की बीमारी से पीड़ित थे। वह लगातार डॉक्टर्स से कंसल्ट कर रहे थे लेकिन13 जनवरी को उनका निधन हो गया। 
 
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में सुनील होलकर के‍ किरदार को दर्शक आज भी याद करते हैं। सुनील होलकर ने अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में कई साल काम किया। एक्टर ने अपने पीछे मां, पिता, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख