'तारक मेहता' की बबीता जी कर रहीं जेठालाल के बेटे टपू को डेट!

गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (11:43 IST)
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का पॉपुलर शो है। इस शो के हर किरदार को काफी पसंद किया जाता है। इस शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।
 
खबरों के अनुसार मुनमुन दत्ता इन दिनों जेठालाल के बेटे टपू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट को डेट कर रही हैं। दोनों इन दिनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। मुननुन और राज दोनों ही एक दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए नजर आते रहते हैं।
 
खबरों के मुताबिक राज अनादकट और मुनमुन दत्ता का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बता‍ दिया है। वहीं तारक मेहता की टीम के हर एक सदस्य को भी राज और मुनमुन के रिश्ते के बारे में पता है। 
 
राज अनादकट और मुनमुन दत्ता की उम्र में लगभग 9 साल का फासला है। राज की उम्र 24 साल हैं, वहीं मुनमुन 33 साल की हैं। दोनों ने ही फिलहाल अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी