'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रीटा रिपोर्टर बनीं मां, शेयर की बेबी बॉय की क्यूट तस्वीर

शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (12:57 IST)
टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगभग हर घर में पसंद किया जाता है। सभी शो के कलाकरों की एक्टिंग को खूब पसंद करते है। हाल ही में शो में रीटा रिपोर्टर का रोल प्ले करने वाली प्रिया आहूजा ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। दरअसल, प्रिया आहूजा अब मां बन चुकी हैं।

ALSO READ: कंगना रनौट ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सोशल मीडिया पर हैं सीक्रेट अकाउंट
 
प्रिया आहूजा ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। इसकी जानकारी प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर दी। प्रिया ने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बॉय की बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है।
 
प्रिया ने अपने बच्चे के पैरों को अपने हाथों में थामे हुए तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये एक लड़का है। हम खुशी से अभिभूत हैं। 27 नवंबर को आए अपने नन्हें बच्चे के बारे में बताते हुए खुशी है।'
 
बता दें कि प्रिया ने अगस्त में ही अपनी प्रेगनेंसी की खबर दी थी। प्रिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई बार अपने बेबी बंप के साथ तस्वीर पोस्ट करती रही हैं।
 
प्रिया के पति मालव राजदा सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के चीफ डायरेक्टर है। दोनों सेट पर ही मिले थे और फिर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। 19 नवंबर, 2011 को वे दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी