'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का यह कलाकार कहने जा रहा शो को अ‍लविदा!

शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (17:23 IST)
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का पॉपुलर शो है। इस शो के हर किरदार को काफी पसंद किया जाता हैं। हालांकि पिछले कुछ समय में कई पुराने कलाकार इस शो को अलविदा कह चुके हैं। अब खबर आ रही है कि टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट भी शो को अलविदा कहने जा रहे हैं।

 
बताया जा रहा है कि राज काफी समय से शो छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने इस बारे में प्रोडक्शन हाउस से भी बात की। हालांकि अभी बात फाइनल नहीं हुई है। 
 
राज अनादकट का कॉन्ट्रैक्ट रीन्यूअल होना है और अब एक्टर और प्रोडक्शन हाउस ने इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया। दोनों के बीच बातचीत हुई। राज क्रिसमस से पहले अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर लेंगे। 
 
राज से पहले भव्य गांधी, नेहा मेहता, गुरुचरण सिंह और निधि भानुशाली शो को अलविदा कह चुके हैं। वहीं शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने भी काफी समय से शो में वापसी नहीं की है। राज की शो में 2017 में एंट्री हुई थी।
 
बता दें कि बीते दिनों राज और शो में बबीताजी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के अफेयर की खबरें जमकर वायरल हुई थी। बताया जा रहा था कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया है। हालांकि राज और मुनमुन दोनों ने ही इन खबरों को महज अफवाह बताया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी