अक्षय-करीना की फिल्म 'गुड न्यूज' से बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं तैमूर अली खान

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। तैमूर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। बीते दिनों ही खबर आई थी कि तैमूर डॉल के बाद अब उनके नाम की कूकीज भी मार्केट में आ चुकी हैं।


अब तैमूर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। तैमूर अली खान अपनी मां करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगे। अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म में तैमूर कैमियो रोल करते नजर आएंगे। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म मे तैमूर का 10 मिनट का कैमियो अपियरेंस होगा। हालांकि गुड न्यूज में तैमूर के काम करने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बीते दिनों इस फिल्म के सेट से तैमूर और कियारा आडवाणी की एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दोनों साथ में भागते नजर आ रहे थे। तैमूर अपनी मां की फिल्म के सेट पर जाते रहते हैं।
 
'गुड न्यूज' में करीना कपूर के साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर के नीचे बन रही है। 'गुड न्यूज़' को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी