पिंक शॉर्ट्स में टाइगर श्रॉफ ने शेयर की तस्वीरें, दिशा पाटनी ने किया यह कमेंट

रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (15:13 IST)
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। टाइगर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आते रहते है। इस बार टाइगर ने एक कदम और आगे जाकर काफी छोटे शॉर्ट्स में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

 
ये एक कोलाज तस्वीर है जिसमें टाइगर श्रॉफ पिंक कलर के काफी छोटे शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने गले में एक खूबसूरत पेंडेंट पहना हुआ है और काला चश्मा लगा रखा है। तस्वीर में टाइगर श्रॉफ की फिजीक कमाल की लग रही है लेकिन फैंस उनके पिंक शॉर्ट्स के दीवाने हो गए है।
 
तस्वीर को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा, 'आह.. क्यूट शॉर्ट्स ब्रो।' टाइगर की इन तस्वीरों पर उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने भी कमेंट किया है। दिशा ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'यो ब्रो। ये वाकई में बहुत कमाल के शॉर्ट्स हैं।' 
 
वर्क फ्रंट की बात करे तो टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म हीरोपंती 2 और गणपत में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा टाइगर फिल्म रैम्बो में भी दिखाई देंगे। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी