उर्फी जावेद की खतरनाक ड्रेस देखकर फैंस के छूटे पसीने, बोले- कितनों का कत्ल करने निकली हो...

बुधवार, 13 जुलाई 2022 (11:57 IST)
उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने कपड़ों के साथ हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। वह कभी प्लास्टिक, कभी फूल, कभी बोरी तो कभी कांच से बनी ड्रेस पहने नजर आ चुकी हैं। लेकिन इस उर्फी का आउटफिट देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

 
उर्फी जावेद ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह सैंकड़ों ब्लेड्स से बनी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद की इस खतरनाक ड्रेस को देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए हैं। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने इंट्रोवर्ट्स के लिए परफेक्ट ड्रेस बनाई है। ये ड्रेस रेजर से बनाई है। मेरे क्रेजी आइडियाज में मेरी मदद करने के लिए मैं अपनी टीम का जितना शुक्रिया अदा करूं वो कम है।' 
 
उर्फी जावेद को इस खतरनाक ड्रेस में देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कितनों का कत्ल करने निकली हो।' एक अन्य ने लिखा, 'ईद पर मत पहनना, कोई गले नहीं मिलेगा।' 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी