भारती सिंह ने शेयर की बेटे की फोटो, 3 घंटे में मिले 4 लाख से ज्यादा लाइक्स

मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (13:27 IST)
(Photo: Instagram)

छोटे परदे की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। भारती के बेटे की तस्वीरों को फैंस ने खूब सराहा है और तीन घंटे में ही 4 लाख से ज्यादा लाइक्स इन फोटोज़ को मिल चुके हैं। 

(Photo: Instagram)

 
पहली फोटो में भारती, उनके पति और हर्ष और बेटा है। तीनों व्हाइट ड्रेस में हैं। भारती की गोद में बेटा सो रहा है। 

(Photo: Instagram)

 
एक फोटो में लक्ष्य अपने पिता हर्ष के साथ और दूसरे फोटो में लक्ष्य अपनी मां भारती के साथ है। 
 
आखरी फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है जिसमें तीनों नजर आ रहे हैं। भारती और हर्ष के चेहरे की खुशी पढ़ी जा सकती है। 

(Photo: Instagram)
 
भारती के फैंस ने लक्ष्य के फोटो देख उन्हें बहुत प्यारा बताया और आशीर्वाद दिए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी