उर्वशी रौटेला बनीं वर्ल्ड मोस्ट एलिजिबल बैचलरेट, एक्ट्रेस ने फैंस को कहा शुक्रिया

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 22 जून 2023 (12:05 IST)
Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी फिल्मों से ज्यादा अपने ग्लैमरस लुक और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपनी खूबसूरती के दम पर उर्वशी कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। वहीं अब उर्वशी ने एक और अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस अवॉर्ड की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी है।
 
उर्वशी रौटेला को वर्ल्ड मोस्ट एलिजिबल बैचलरेट के अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए दी है। इसके साथ उर्वशी ने लिखा, 'दुनिया का सबसे एलिजिबल बैचलरेट। इस अवॉर्ड के लिए मैं IWMbuzz और सभी का तहेदिल से शुक्रियाअदा करती हूं। मैं सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने आगे भी मन लगाकर काम करूंगी।
 
बता दें कि उर्वशी रौटेला ने महज 15 साल की उम्र में पहली बार ब्यूटी शोज का हिस्सा बनकर अपनी किस्मत आजमाई थी। साल 2011 में उर्वशी ने 'मिस टूरिजम क्वीन ऑफ द ईयर' का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने 'एशियन सुपर मॉडल' का अवॉर्ड भी जीता। 
 
साल 2015 में उर्वशी ने 'मिस यूनिवर्स पेजेंट' में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। हालांकि, वह जीत नहीं पाई थीं। इसके बाद साल 2017 में वे 'मिस डीवा यूनिवर्स' बनीं। उर्वशी ने सबसे ज्यादा ब्यूटी टाइटल्स अपने नाम करने का रिकॉर्ड बनाया है। वह अबतक कई ब्यूटी कंपटीशन जीत चुकी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी