राजकुमार हिरानी की फिल्म में काम करेंगे वरुण धवन!

शनिवार, 15 जनवरी 2022 (15:40 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'मेड इन इंडिया' होगा। यह फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित होगी।

 
खबरों के अनुसार इस फिल्म को राजकुमार हिरानी के सहायक करन नरवेकर निर्देशित करेंगे। करण नारवेरकर कई सालों से राजकुमार के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं। उन्होंने पीके और 3 इडियट्स जैसी फिल्मों में उनके साथ काम किया है।
 
वहीं इसकी कहानी पर राजकुमार के साथ नीरज शर्मा काम कर रहे हैं। फिल्म के इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
 
वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार अपने पिता की फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आए थे। वह जल्द ही अरुण खेत्रपाल की बायोपिक, भेड़िया, जुग जुग जियों जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी