कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

सोमवार, 25 जुलाई 2022 (12:11 IST)
बॉलीवुड के स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है ‍कि इस कपल को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया पर कैटरीना और विक्की को धमकी मिल रही है। 

 
खबरों के अनुसार कैटरीना और विक्की ने सांताक्रुज पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। विक्की कौशल के द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि कैटरीना कैफ और उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर स्टॉक किया किया गया और धमकी भी दी गई।
 
खबरों के अनुसार एक शख्स कैटरीना को काफी दिनों से सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था। विक्की कौशल ने उस शख्स को समझाने की कोशिश भी की थी इसके बावजूद वो ऐसा करता रहा और आखिरकार उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। 
 
मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हाल ही में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को भी जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को भी जान से मारने की धमकी मिली थी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी