विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मालदीव से लौटते ही पहुंचे हॉस्पिटल, फैंस ने कहा 'गुड न्यूज'

मंगलवार, 14 जून 2022 (11:40 IST)
क्रिकेट से ब्रेक लेकर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ छुट्टियां बिताने और तरोताजा होने के लिए मालदीव गए थे। वहां से अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर किए थे।
 
 
13 जून को ये सभी मुंबई पहुंचे और कुछ घंटों बाद ही मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल जाते हुए इन्हें देखा गया। विराट और अनुष्का को अस्पताल जाते और निकलते देख चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। 
 
 
किसी ने कहा कि 'गुड न्यूज' हो सकती है तो किसी ने कहा कि वामिका के बाद दूसरा बेबी आने वाला है। किसी ने समझदारी भरी बात लिखी कि हो सकता है कि वे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए हों। 
 
फिलहाल अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में व्यस्त हैं जिसमें वे क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल निभा रही हैं। दूसरी ओर विराट टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी