अनुष्का शर्मा से पहली मुलाकात के दौरान ऐसी हो गई थी हालत विराट कोहली की

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (10:17 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। दनों की लव स्टोरी हमेशा चर्चा का विषय रही है।

 
विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। अनुष्का के साथ स्क्रीन शेयर करते वक्त विराट काफी घबराए हुए थे। विराट ने बताया था कि, मुझे याद है जब मेरे मैनेजर ने मुझे शैम्पू के ब्रांड के बारे में बताया। विज्ञापन करने के लिए मैं काफी उत्साहित था, लेकिन जब मैंने बंटी से पूछा के मेरे साथ कौन है तो उन्होंने अनुष्का शर्मा का नाम लिया। 

ALSO READ: साल 2021 में 2 से 3 होंगे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, सोशल मीडिया मिल रही जमकर बधाई
 
ये बात सुनकर मैं हैरान रह गया और मैं कहने लगा कि तुम मुझसे मजाक कर रहे हो क्या? उन्होंने कहा नहीं मैं सच कह रहा हूं। इसके बाद मैं सोचने लगा कि एक फ्रेम में मैं पेशेवर कलाकार के साथ कैसे एक्टिंग कर कर सकता हूं। मैं बिल्कुल पागल दिखूंगा, मैं समझ नहीं पा रहा था कि क्या करूं, लेकिन मेरे मैनेजर ने मुझे सांत्वना दी।
 
विराट जब पहली बार अनुष्का से मिले तो इतने नर्वस हो गए कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था क्या बोले। वो सेट पर खड़े थे, अनुष्का लंबी थीं, उपर से वो हील्स पहने हुए सेट पर आई थीं। वो उनसे बहुत लंबी लग रहीं थीं। विराट नर्वस तो थे ही, उन्होंने सोचा कि कुछ फनी करते हैं और अनुष्का से बोले, क्या आपको इससे ऊंची हील नहीं मिली। अनुष्का ने विराट की इस बात पर हंसने के बजाय कहा, एक्सक्यूज़ मी
 
इसके बाद विराट कुछ समय के लिए बहुत अजीब महसूस करने लगे थे। हालांकि उन्होंने अनुष्का को बता दिया कि वो मज़ाक कर रहे थे। वो शूट 3 दिनों तक चला था। धीरे–धीरे दोनों को यह एहसास हुआ कि अलग-अलग करियर बैकग्राउंड होने के बावजूद भी दोनों में बहुत सी समानताएं हैं। दोनों ही मिडिल क्लास फैमिली से आते थे। दोनों ने एक ही साल यानी 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी। और भी बहुत सी बातें थी जो दोनों के बीच कॉमन थीं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी