अनुष्का शर्मा से पहले इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से था विराट कोहली को प्यार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोडी बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की सबसे हॉट जोड़ियों में से एक है। शादी के बाद भी विरूष्का एक दूसरे के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अनुष्का अगर कहीं फिल्म की शूटिंग कर रही हों और उसी शहर में विराट मौजूद हों तो इनका मिलना पक्का है। विराट भी कई बार कह चुके हैं कि उन्हें अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बेहद पसंद है। 
 
ऐसे में अगर आपको कहा जाए कि अनुष्का विराट की पहली पसंद नहीं थीं तो आपको भरोसा करेंगे? इस बात पर भरोसा करना मुश्किल है लेकिन विराट ने खुद मानी थी ये बात कि अनुष्का से पहले उन्हें बॉलीवुड की एक अन्य एक्ट्रेस से प्यार था। 
 
इस बात का खुलासा विराट ने एक वीडियो में किया था। वीजे अनुशा दांडेकर के साथ एक रेपीडफायर राउंड के  दौरान विराट ने माना था कि वे जेनेलिया डिसूजा को बहुत ज़्यादा पसंद करते थे क्योंकि वो क्यूट हैं। मुस्कुराते और शर्माते हुए विराट ने कहा था कि वे उन्हें क्रिकेट खेलते हुए भी देखना चाहेंगे। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी