विराट कोहली ने किशोर कुमार के बंगले में शुरू किया नया रेस्टोरेंट, फैंस को दिखाई झलक

WD Entertainment Desk

शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (12:12 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अब अपना नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं। विराट कोहली ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता किशोर कुमार के बंगले में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है। विराट ने इसका नाम 'वन8 कम्यून' रखा है।
 
 
हाल ही में विराट कोहली ने अपने इस रेस्टोरेंट की झलक फैंस को दिखाई है। विराट ने मनीष पॉल के के साथ एक वीडियो शेयर शेयर किया है। वीडियो में विराट और मनीष पूरा रेस्टोरेंट घुमाते और खाने-पीने की बातें करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ये रेस्टोरेंट बेहद भव्य और खूबसूरत नजर आ रहा है।
 
विराट कोहली के इस नए रेस्टोरेंट की ओपनिंग 8 अक्टूबर से हो रही है। गौरतलब है कि मुंबई स्थित किशोर कुमार के बंगले 'गौरी कुंज' को विराट ने 5 साल के लिए लीज पर लिया है। इस आउटलेट के अलावा, विराट इसी नाम के रेस्टोरेंट चैन के मालिक हैं।
Edited by : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी