सलमान खान पर बोले विवेक ओबेरॉय, 17 साल पहले हुए पंगे पर कही ये बात

शनिवार, 23 मई 2020 (15:26 IST)
बॉलीवुड विवादों के लिए भी जाना जाता है और इसमें से एक विवाद ऐसा है जिसे हुए 17 साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी यह चर्चा में रहता है। 
 
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच अप्रैल 2003 पंगा हुआ था जिसके बाद से दोनों में अबोला चला आ रहा है। 
 
बात कुछ ऐसी थी कि सलमान और ऐश्वर्या राय के प्रेम प्रसंग बॉलीवुड के गलियारों में गूंज रहे थे। अचानक दोनों में ब्रेकअप हो गया। 


 
इसी बीच विवेक ओबेरॉय से ऐश्वर्या का नाम जुड़ गया और इससे सलमान बैचेन हो गए। अप्रैल 2003 की एक रात सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को रात 12:30 बजे से सुबह के 5 बजे तक 41 बार फोन किए। जान से मारने की धमकी के अलावा गालियां भी बकी। 
 
इसको लेकर विवेक ने प्रेस के सामने जाने क‍ा निश्चय किया और सब कुछ प्रेस में बता दिया। तब से दोनों के बीच 'दुश्मनी' चली आ रही है। 
 
हालांकि बाद में विवेक को लगा कि उनसे गलत हुआ है। उन्होंने सलमान से माफी भी मांगी, लेकिन सलमान ने उन्हें आज तक माफ नहीं किया। 
 
हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने नवभारत टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने इस मुद्दे पर बात की। विवेक का कहना है कि इस निगेटिव एपिसोड के बारे में बात करने की बजाय पॉजिटिव घटनाओं पर चर्चा करना चाहिए। 
 
विवेक के अनुसार अब वे जीवन में उस मुकाम पर हैं जहां ये बातें उन्हें छोटी लगती है। जो बीत गया उसे भूल कर आगे बढ़ना चाहिए। अब मेरे दिल में किसी के प्रति गुस्सा या शिकायत नहीं है। 
 
गौरतलब है कि विवेक और ऐश्वर्या का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया। बाद में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन नजदीक आ गए और दोनों ने शादी कर ली। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी