फैंस के लिए खुशखबरी, पर्दे पर नजर आएंगी प्रभास और दीपिका पादुकोण की जोड़ी

रविवार, 19 जुलाई 2020 (12:03 IST)
लंबे वक्त से चर्चा थी कि दीपिका पादुकोण और बाहुबली स्टार प्रभास एक साथ नजर आने वाले हैं। अब कंफर्म हो गया है कि दीपिका और प्रभास डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म में बहुत जल्द साथ काम करेंगे।
 

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस के इस कयास को सच बताया है। यह खबर दीपिका और प्रभास के फैंस के लिए इस बहुत बड़ी खुशखबरी है।
 
बता दें कि वीजयंती मूवीज ने फैंस को एक सरप्राइज के लिए तैयार रहने को कहा था। वीजयंती मूवीज ने ट्वीट कर बताया था कि रविवार सुबह 11 बजे वे एक बड़े सरप्राइज से पर्दा हटाने वाले हैं। इसके साथ उन्होंने प्रभास, डायरेक्टर नाग अश्व‍िन और प्रभास 21 को टैग किया था।
 
अब विजयंती मूवीज ने भी इस सरप्राइज का खुलासा कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दीपिका और प्रभास के साथ में काम करने की अनाउंसमेंट कर दी है।
 
इस प्रोजेक्ट के बारे में करते हुए, निर्देशक नाग अश्विन ने कहा, मैं दीपिका को यह किरदार निभाता हुआ देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह कुछ ऐसा है जिसे इससे पहले किसी मेनस्ट्रीम लीड ने नहीं किया है, यह सभी के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। दीपिका पादुकोण और प्रभास की जोड़ी फिल्म की मुख्य हाइलाइट्स में से एक होगी और उनके बीच की कहानी, मुझे लगता है कि आने वाले कुछ वर्षों तक दर्शकों के दिलों में ताज़ा रहेगी।
 
वर्क फ्रंट पर बात करें तो दीपिका को मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में आखिरी बार देखा गया था। फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी। वहीं प्रभास की लास्ट फिल्म 'साहो' थी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी